कंप्यूटर(computer)


आप लोग कंप्यूटर के बारे में  जानना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़ें हम आपको बिल्कुल निराश नहीं करेंगे हम  आपको कंप्यूटर की पूरी जानकारी देंगे।


आज हम इस पोस्ट में आपको बताने वाले हैं|

1. कंप्यूटर क्या है|

2.कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है|
 3.कंप्यूटर के भागों  कितने हैं|

           कंप्यूटर क्या है? 


कंप्यूटर का नाम सुनते ही मन में बहुत सारे विचार आने लगते हैं क्योंकि कंप्यूटर अकेले ही बहुत सारे गतिविधियों को करता है हां आपने सही पढ़ा और वह भी एक साथ कंप्यूटर को शब्दों में बांधना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्योंकि हर इंसान कंप्यूटर का उपयोग अलग-अलग कामों के लिए करता है।



अगर आप किसी टाइपर से पूछोगे की कंप्यूटर क्या है तो वह कहेगा एक टाइप मशीन है यही आप किसी गेम खेलने वाले बच्चों से पूछोगे तो वह शायद कहेगा कि एक गेम मशीन है इस आधार पर हम को सकते हैं कि कंप्यूटर के एक अर्थ नहीं हो सकते हैं बल्कि कंप्यूटर का अर्थ उसके उपयोगो  के आधार पर हर इंसान के लिए अलग है|

       कंप्यूटर का अर्थ (meaningofcomputer)


कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी भाषा के कंप्यूट शब्द से हुई है जिसका अर्थ है गणना करना| क्योंकि प्रारंभ में कंप्यूटर का उपयोग विशेषता गड़नात्मक कार्यों के लिए किया जाता था लेकिन अब इसका कार्यक्षेत्र बहुत बढ़ गया है। अंतः अब कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक युक्ति है जो दिए गए निर्देशों समूह के आधार पर सूचना को संशोधित करती है। इस निर्देशन समूह को प्रोग्राम कहतेे हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कंप्यूटर केवल एक गणक नहींं है बल्कि यह गणितीय तथा अगणितीय सभी प्रकार की सूचनाओं को संशोधित करने वाली मशीन है।




इसलिए आज तक हम कंप्यूटर को एक परिभाषा में नहीं बांध पाए हैं। अलग अलग लोगों ने कंप्यूटर की फुल फॉर्म अलग अलग बताई हैं लेकिन इनमें से कोई भी फुल फॉर्म स्टैंडर्ड नहीं है। उन्हें के आधार पर हमने कंप्यूटर की फुल फ्रॉम नीचे बताई है जो काफी प्रसिद्ध है है।



  • C – Common

• O – Operating    

 M – Machine

• P– Particularly 

• U– Used in 

  • T – Technology
  • E – Education
  • R – Research


        कंप्यूटर के प्रकार


कंप्यूटर के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं

    A.अनुप्रयोग(Application)

    B.उद्देश (Purpose)

    C.आकार (Size)


           कंप्यूटर के भाग

   (parts of computer):-



कंप्यूटर किसी काम को अकेला नहीं कर सकता है बल्कि यह किसी काम को करने के लिए कई तरह के   उपकरणों का सहारा लेता है । कंप्यूटर के इन उपकरणों तथा प्रोग्रामों को  हार्डवेयर और सफ्टवेयर के    नाम से जाना जाताा है। एक आम कंप्यूटर कुछ इस प्रकार का दिखाई देताा है।






इस प्रकार के कंप्यूटर को डेस्कटॉप कंप्यूटर कहते हैं इस प्रकार के कंप्यूटर आज के समय में अधिक प्रसिद्ध है|अब हम आपको कंप्यूटर के कुछ उपकरणों के बारे में बताते हैं|जो सब मिलकर एक कंप्यूटर मशीन को बनाते हैं|आइए इनके बारे मेंं जानते है|



 कंप्यूटर यूनिटी या मेन कंप्यूटर    (computer unit or            main computer):


पर्सनल कंप्यूटर की सभी क्रियाएं सिस्टम यूनिट के द्वारा ही नियंत्रित किया जाता है। यूनिट के पिछले भाग में लगे केबल के जरिए कीबोर्ड, मॉनिटर, माउस ,प्रिंटर ,आदि का संबंध स्थापित किया जाता है। हार्ड डिस्क तथा फ्लॉपी डिस्क भी  इसी यूनिट के अंदर होते हैं। यह दो रूपों में आता है जो डेस्कटॉप और टावर टाइप।

मॉनिटर(monitor):



एक कंप्यूटर का मॉनिटर टीवी की तरह ही होता है मॉनिटर के पर्दे पर जो चित्र दिखाई देते हैं वह छोटे-छोटे बिंदुओं के बने होते हैं जिन्हे पिक्सेल(pixel) कहते हैं।

माउस(mouse):-




माउस एक ऐसा यंत्र है जिसे हाथ में पकड़ कर बिना कीबोर्ड का इस्तेमाल किए कंप्यूटर को नियंत्रित किया जा सकता है।

स्केनर(scanner):-



स्केनर एक ऐसा यंत्र है जो एक फोटोग्राफी के फोटो या जानकारी को सीधा ही कंप्यूटर में संचित कर सकता है । यह एक आउटपुट उपकरण है जो किसी भी डॉक्यूमेंट की जानकारी कंप्यूटर में स्कैन करता है।

प्रिंटर(printer):-



प्रिंटर एक ऐसा मशीन है जो किसी भी डॉक्यूमेंट को कागज पर प्रेस कर देता है|यह एक आउटपुट उपकरण है। जो कंप्यूटर के निर्देशों के अनुसार किसी भी फोटो यह आंकड़े को कागज पर प्रेस करता है। प्रिंटर कई प्रकार के होते हैं:- डाट मैट्रिक्स प्रिंटर, इंकजेट प्रिंटर, लेजर प्रिंटर,

कीबोर्ड(keyboard):-





कीबोर्ड एक इनपुट मशीन होता है| जिसकी सहायता से हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं। कीबोर्ड में बहुत सी प्रकार की कुंजियां होती हैं जिसकी सहायता से हम वांछित आंकड़े एवं निर्देश कंप्यूटर तक पहुंचाते हैं।कीबोर्ड कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उपकरण है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप ने जाना कि कंप्यूटर क्या है ?कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप कंप्यूटर के बारे में जान गए होंगे।